गिरडीह, मार्च 11 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के गांडेय बाजार स्थित पूजा स्थल में बुधवार को तीन दिवसीय मां मथुरासिनी की पूजा शुरु हुई। मां मथुरासिनी पूजा समिति गांडेय, माहुरी वैश्य मंडल गांडेय, माहुरी नवयुवक समिति गांडेय और माहुरी वैश्य महिला एवं बालिका समिति गांडेय के संयुक्त तत्वावधान में मां मथुरासिनी की प्रतिमा स्थापित करके पूजा अर्चना की गयी। बुधवार को सर्वप्रथम पूजा के लिए झंडोतोलन किया गया। इसके बाद स्थानीय क्षेत्र के पुरोहित व मुख्य यजमान संजय राम ने विधि-विधान से माता की पूजा अर्चना करवाई। पूजन के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद और भंडारा का आयोजन किया गया। पूजन के क्रम में माहुरी समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष पूजा स्थल में उपस्थित थे। श्रद्धालुओं के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस विषय में समाज के सदस्यों ने संयुक्त रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.