मां भारती की महा आरती में उमड़ा सैलाब
कन्नौज, अगस्त 13 -- छिबरामऊ। अखंड भारत संकल्प पखवाड़ा के अंर्तगत नगर के सौरिख तिराहा स्थित तिरंगा पार्क में अखंड भारत व्याख्यान माला व मां भारती की महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गुरूवार की शाम आयोजित हुए इस कार्यक्रम में ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत, भाजपा विधायक अर्चना पांडेय, विभाग संगठन मंत्री लवलेश विराग समेत अन्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर कार्यक्रम के संयोजक हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अनुराग अग्निहोत्री, सहसंयोजक अनूप कुमार चौहान ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे, सभासद पंकज दुबे, रजत त्रिपाठी, रामकथा वाचक, आचार्य प्रशांतानंदजी महाराज चंदन, श्यामू चौहान समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: उत्साह से निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता की झांकी रही आकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.