मेरठ, जनवरी 5 -- हस्तिनापुर, संवाददाता। ग्राम अकबरपुर इच्छाबाद स्थित सिद्धपीठ मां भद्रकाली मंदिर पर माघ मास के प्रथम सोमवार को मेला आयोजित किया गया। इसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पडा। उन्होंने माता रानी के दर्शन कर पुण्य संचित किया। मां भद्रकाली मंदिर पर सोमवार को महंत प्रणपुरी महाराज ने भोरकाल में मंदिर के कपाट खोले। आचार्य हरिओम शर्मा ने पूजा अर्चना कर मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर पूजा पाठ किया। मौसम सही होने से मां भद्रकाली के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पडा। मां भद्रकाली सेवा समिति अध्यक्ष महकार सिंह ने बताया कि मां भद्रकाली पांडवों की कुलदेवी बताई जाती हैं। पौराणिक समय में पांडव इसी स्थान पर मां भद्रकाली की पूजा पाठ करने के लिए आया करते थे। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर परिवार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.