बिहारशरीफ, मार्च 1 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। रेलवे स्टेशन स्थित प्राचीन मां भगवती मंदिर के नवनिर्मित भवन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवी मां व शनिदेव की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इसके पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई और प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। अनुष्ठान के उपरांत हवन, आरती, कुंवारी कन्या पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा, अपर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह, राजीव प्रसाद सिंह, गौरव कुमार, बृजकिशोर सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.