शामली, मार्च 23 -- शामली। गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव हथछोया स्थित प्राचीन शिव मंदिर में नवरात्र के पावन अवसर पर रविवार रात वार्षिक विशाल मां भगवती जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप एवं जिला उपाध्यक्ष अभय तोमर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने फीता काटकर किया। जागरण में आमंत्रित भजन गायकों ने मां भगवती के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरी रात भक्तिमय वातावरण बना रहा, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान महाकाली, भोलेनाथ, कृष्ण-सुदामा एवं हनुमान जी की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। मंदिर परिसर को भी भव्य रूप से सजाया गया था, जिससे कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई। इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.