सहारनपुर, मार्च 21 -- सहारनपुर। नवरात्रि पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में गोविंद विहार कॉलोनी में मां भगवती का गुणगान श्रद्धा, भक्तिभाव के साथ किया गया। मां भगवती के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम संचालन आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी अंबालिका भारती, सोम प्रभा भारती एवं पूजा भारती के सानिध्य में हुआ। भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति का अर्थ समझाते हुए आध्यात्मिकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने शास्त्रों का उल्लेख करते हुए या देवी सर्वभूतेषु. श्लोक के माध्यम से भक्तों को आत्मिक जागरण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में मां भगवती की आरती हुई एवं प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.