चक्रधरपुर, मार्च 26 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के केरा स्थित मां भगवती केरा मंदिर (केरा मेला) की वार्षिक पूजा एवं परंपरागत अनुष्ठानों का आयोजन एक अप्रैल से होगा। यह आयोजन केरा राजपरिवार की प्राचीन परंपराओं और वैदिक रीति रिवाजों के अनुसार किया जायेगा। आगामी एक अप्रैल को शुभ घट के सााथ शुरुआत होगी। शुभ घट रात्रि 10.37 बजे निकाली जाएगी। वहीं 10 अप्रैल को श्री यात्रा घट, 11 अप्रैल को श्री वृंदावन याात्रा, चटिया चटणी यात्रा निकाली जाएगी। वहीं 12 अप्रैल को श्री गरियाभार यात्रा, राजबाड़ी में रात्रि में छऊ नृत्य का आयोजन किया जायेगा। वहीं 13 अप्रैल को मेलु जलाभिषेक और मंदिर परिसर में रात्रि में छऊ नृत्य तथा 14 अप्रैल को श्री कालिका घट का आयोजन होगा। इस दौरान दो अप्रैल से 15 अप्रैल तक मंदिर में बलि बंद रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...