मां भगवती की भव्य शोभायात्रा निकाली
बिजनौर, मार्च 27 -- धामपुर। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर सिद्ध पीठ प्राचीन द्रौपदी देवी मंदिर से मां भगवती की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में शिव बारात, मां काली का अखाड़ा, राधा कृष्ण, गोपियों, बजरंगबली आदि की मनोहारी झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभा यात्रा में शामिल अखाड़े में युवाओं ने हैरत अंगेज करतब दिखाए। शोभा यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। शोभायात्रा देर रात परंपरागत स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ महाराजा सूरसेन सैनी चौक से पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, डॉ. आदित्य अग्रवाल आदि ने संयुक्त रूप से नारियल भंजन कर और गुब्बारे उड़ाकर किया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष राहुल सैनी, सन्नी सैनी, रूप सिंह, खुशीराम सैनी, नरेश सैनी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.