देवरिया, मार्च 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को दुर्गा मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने मां ब्रह्माचारिणी की पूजा कर अपनी खुशहाली और मंगल की कामना की। जगह-जगह मंदिरों पर मां के भक्ति गीत बजते रहे। नवरात्र के पहले दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को पारण कर अपना व्रत पूरा किया।मां दुर्गा को समर्पित नवरात्र के त्योहार में भक्ति की बयार चल रही है। शहर और गांव के मंदिरों पर पूजा करने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को नवरात्र का दूसरा दिन था। इस दिन मां ब्रह्माचारिणी की आराधना की जाती है। माता के भक्त सुबह ही जाग गए। स्नान आदि करने के बाद तैयार होकर घर पर आदिशक्ति के चित्र के सामने माथा टेका। उसके बाद महिलाएं, युवतियां और बड़े बुजुर्ग घर से सीधे मंदिर पहुंच गए। नौ बज...