गंगापार, मार्च 20 -- नौ देवियों की उपासना के महापर्व चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मातारानी के भक्तों ने सुबह मां शक्ति की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही देवी मंदिरों में भजन-कीर्तन शुरू हो गए। मंदिरों में देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दूसरे दिन मां ब्रह्माचारिणी की उपासना की गई। शुक्रवार को सुबह पांच बजे से पिलखि मंदिर, सिकंदरा के काली देवी, कटनई में मां दुर्गा देवी मंदिर, करनाईपुर में फूलमती मंदिर, बहरिया में काली माता मंदिर, रामगढ़ कोठारी में काली माता मंदिर आदि में मातारानी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने दूसरे दिन माता मां ब्रह्माचारिणी की पूजा-अर्चना की। फल, नारियल और मिठाई का भोग लगाया। देवी मंदिरों में सुबह से भीड़ नजर आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.