लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने आदि शक्ति मां जगदम्बा के दूसरे ब्रह्मचारिणी स्वरूप के दर्शन पूजन किए। सुबह से ही मन्दिर मां के जयकारों से गूंज उठे। हाथ में पूजन की थाल सजाकर नंगे पैर मन्दिरों की ओर भक्त चल पड़े। मन्दिरों में कतारों में लगकर भक्तों ने दर्शन पूजन किए। इस दौरान मन्दिर परिसर मां के जयकारों से गूंजते रहे। उधर घरों में भी भक्तों ने विधि विधान से पूजा अर्चना की। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शहर के प्राचीन मां संकटा देवी मन्दिर में सुबह से ही भक्तों की कतारें लग गईं। कतारों में लगे भक्तों के जयकारों से मन्दिर परिसर गूंजता रहा। अपनी बारी आने पर भक्तों ने विधि विधान से पूजन किया। आरती उतारी और मन्दिर परिसर की परिक्रमा करके मां से परिवार की तरक्की खुशहाली की कामना की। प्राचीन मां बंकटा देवी, शीतला देवी, भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.