धनबाद, मार्च 21 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। टाटा भेलाटांड़ दुर्गा मंदिर में एकता क्लब द्वारा आयोजित चैती नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को मां ब्रह्मचारिणी की पूरे विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। पंडितों ने सुकुमार बनर्जी की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ माता की आराधना की। पूजा अर्चना के पश्चात आकर्षक संध्या आरती की गई। काफी संख्या में महिलाओं ने माता की पूजा व आरती की। पूजारी स्वर्णदीप चक्रवर्ती ने सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। बताया कि मां ब्रह्मचारिणी नवदुर्गा का दूसरा स्वरूप है। माता तपस्या, ज्ञान व वैराग्य के प्रतीक हैं। कथा के अनुसार पार्वती जी ने पूर्वजन्म में हिमालय के घर जन्म लेकर भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए नारद जी की सलाह पर हजारों वर्षों तक घोर तपस्या की। इस कठिन साधना जिसमें फल-फूल व बिल्वपत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.