हाजीपुर, मार्च 20 -- देवी ब्रह्मचारिणी को चम्पा के पुष्प अत्यंत प्रिय है इसलिए उनके पूजन में ये फूल ही अर्पित करें सहदेई बुजुर्ग। सं.सू. चैत नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दूसरे स्वरुप ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। सहदेई और देसरी प्रखंड क्षेत्र के सभी चैती दुर्गा मंदिरों पर बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। आचार्य किशुन झा ने मां के दूसरे स्वरुप ब्रह्मचारिणी की आराधना कराते हुए कहा कि मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन से लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। महालक्ष्मी, महाकाली और महादुर्गा ये तीनों महाशक्तियां मिलकर संसार का कल्याण करती हैं। कहा कि जब ब्रह्मा जी सृष्टि की रचना नहीं कर पा रहे थे,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.