बिजनौर, मार्च 20 -- ​बिजनौर। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को जनपद के मंदिरों और घरों में भक्ति का विशेष उल्लास देखने को मिला। मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही देवी दरबारों में भक्त उमड़े। शाम की आरती के समय भारी भीड़ जुट रही है। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर मां के चरणों में मत्था टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। ​झालू रोड स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री महाशक्ति कालिका मंदिर में शुक्रवार सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर मां के जयकारों से गुंजायमान रहा। इसी प्रकार, श्री मां चामुंडा देवी पावन धाम पर भी श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। भक्तों ने फल, फूल और प्रसाद चढ़ाकर मां का आशीर्वाद लिया। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर समितियों के सेवादार भी मुस्तैद नजर आए। ​मंदिरों के ...