नोएडा, मार्च 20 -- नोएडा, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को देवी दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने चुनरी, नारियल, धूप, दीप आदि समर्पित कर मां की अराधना की। शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सेक्टर- 19 स्थान सनातन धर्म मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही यहां श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी। सेक्टर-20 स्थित श्रीहनुमान मंदिर में पहुंची महिलाओं ने सिंदूर और चुनरी चढ़ा कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ मंदिर परिसर में स्थित मां वैष्णो देवी गुफा में भी श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। भक्तों ने मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर मनोकामनाएं मांगी। इन मंदिरों के अलावा सेक्टर-2 लाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.