मुजफ्फर नगर, मार्च 20 -- जानसठ। कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के द्वारा चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मां के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़भाड़ रही। शुक्रवार की सुबह चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन घरों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई। दोपहर के समय मंदिरों में महिलाओं ने माता का गुणगान किया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंदिरों में माता का गुणगान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...