मैनपुरी, मार्च 20 -- मैनपुरी। नवरात्र के दूसरे दिन भी देवी मंदिरों में पूजा अर्चना करने का दौर सुबह से ही शुरू हो गया। दूसरे दिन मौसम बदला हुआ था। तेज हवाएं चल रही थीं। बूंदाबांदी भी हो रही थी। लेकिन इसके बीच भक्तों में मां की आराधना करने का उत्साह नजर आया। माता ब्रह्मचारिणी की पूजा करने के लिए लोगों में होड़ नजर आयी। शीतला माता मंदिर पर सबसे अधिक भीड़ पहुंच रही है। यहां झंडा भी चढ़ाने का सिलसिला हर दिन बढ़ रहा है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना के लिए शुक्रवार को सुबह से ही भक्तों में उत्साह था। घरों, मंदिरों में अनुष्ठान हुए। नगर के शीतला देवी मंदिर पर मां की पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की भीड़ पहुंची। जहां माता के दर्शन किए और पूजा अर्चना कर मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। इसके साथ ही अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। हवन यज्ञ, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.