कटिहार, मार्च 21 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में चैती नवरात्र के दूसरे दिन भक्ति और आस्था की सशक्त बयार देखने को मिली। मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में खास उत्साह नजर आया। शहर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और जय माता दी के जयकारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा। दुर्गा स्थान चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर और अयोध्यागंज बाजार स्थित माता वैष्णवी देवी मंदिर में विद्वान आचार्यों की देखरेख में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। कलश स्थापना के साथ ही नवरात्र अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ और दुर्गा सप्तशती के मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर पूरी तरह शक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु पूरे मनोयोग से पाठ सुनते और मां के चरणों में शीश नवाकर सुख-शांति की कामना करते दिखे।तप, त्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.