मुजफ्फर नगर, मार्च 21 -- मुजफ्फरनगर। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर चारों ओर भक्ति और शक्ति की बयार बह रही है। पर्व के दूसरे दिन आज श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। तड़के से ही मंदिरों के बाहर भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां जय माता दी के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर और पंचामृत अत्यंत प्रिय है। इसी परंपरा का निर्वाह करते हुए श्रद्धालुओं ने अपने घरों और मंदिरों में माता रानी को शक्कर, सफेद मिठाई और फलों का भोग लगाया। पूजा के पश्चात यह प्रसाद मोहल्ले और परिवार के लोगों में वितरित किया। भक्तों ने मां से तप, त्याग और संयम का आशीर्वाद मांगा।नगर के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। माता के दर्शन के लिए महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.