अलीगढ़, मार्च 20 -- अलीगढ़, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्ति गीतों और जयकारों के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महानगर के नौरंगाबाद स्थित नौदेवी मंदिर, चामुंडा मंदिर बस स्टैंड, चामड़ मंदिर हाथरस अड्डा समेत अन्य मंदिरों में सुबह आरती के समय घंटे-घड़ियाल और शंखनाद की गूंज सुनाई दी। श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी को पुष्प, फल, धूप-दीप अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने व्रत रखकर परिवार की खुशहाली और संतान के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। पंडितों के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी तप, त्याग और संयम की प्रतीक हैं। उनकी पूजा से व्यक्ति को आत्मबल, धैर्य और कठिन पर...