मां ब्रह्मचारिणी का दर्शन कर कृतार्थ हुए भक्त
भदोही, मार्च 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर भक्त कृतार्थ हुए। पांच बजे भोर से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। ज्ञानपुर के पास स्थित घोपइला देवी, कागभूसंडी, सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर, मां दुर्गा समेत अन्य मंदिरों में भक्त पूजन करते रहे।ज्ञानपुर स्थित मां काली मंदिर के प्रधान पुजारी ब्रह्मजीत शुक्ला ने बताया कि मां ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग बहुत प्रिय है। भक्त पूजन के वक्त गुलाबी व सफेद रंंग का वस्त्र धारण कर सकते हैं। नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कर भक्त कृतार्थ होते रहे। नवरात्र पर्व को लेकर फलों के दाम में भी वृद्धि हुई है। मंदिरों और भवनों में धार्मिक अनुष्ठान निरंतर चल रहे हैं। मां विंध्यवासिनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.