मेरठ, जुलाई 31 -- आदित्य प्रधान उर्फ मोनू की मौत के मामले में मृतक की मां का कहना है कि बेटे ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि प्रेमिका अनुष्का और उसके दोस्त आर्यन ने मिलकर उसकी हत्या की है। उनका कहना है कि आदित्य अनुष्का से शादी करना चाहता था। इसीलिए आदित्य ने सारे जेवरात और हजारों रुपये अनुष्का को दे दिए। घर से भागने और पैसे भेजने की बातचीत मोबाइल में है। बताया कि कुछ समय पहले आदित्य जेल गया था। इसी बीच हल्द्वानी निवासी आर्यन से अनुष्का की बातचीत होने लगी। जब आदित्य जेल से छूटा तो अनुष्का ने उससे मिलना बंद कर दिया और कहा पीछा किया तो तुम्हें खत्म कर दूंगी। यह भी पढ़ें- आर्यन के नाम का टैटू देख आदित्य ने चलाई गोलियां, 11 दिन पहले इंस्टाग्राम पर दी थी धमकीब्लैकमेल और टैटू से प्रताड़ना आरोप है कि अनुष्का ने आदित्य को ब्लैकमेल कर कई बार रुपये ऐ...