फतेहपुर, फरवरी 18 -- फतेहपुर। राधानगर थाना के बड़नपुर गांव में मासूम भाई बहनों के सेप्टिक टैंक में शव मिलने के मामले में मां ने सेप्टिक टैंक वाले पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंच मां ने डीएम को शिकायत पत्र दिया और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। मां ने बताया कि पुलिस समझौते का दबाव बना रही है, लेकिन उसे न्याय चाहिए। मां सुशीाला देवी ने बताया कि बच्चे उसके पीछे गए ही नहीं थे। बच्चों को जब सब खोज रहे थे, तब भी पड़ोसी की पत्नी ने नहीं बताया। रात करीब दस बजे उसने बताया कि तुम्हारे बच्चे उसके सेप्टिक टैंक में पड़े हुए हैं। सुशीला ने आरोप लगाया कि बीते दो सालों से उनकी रंजिश है, लेकिन पिछले कुछ माह से पड़ोसी की पत्नी बोलने लगी थी। इसी कारण वह उसके दरवाजे लगे हैंडपंप में पानी भरने चली जाती थी। बच्चों को पड़ोसी...