बुलंदशहर, दिसम्बर 19 -- कोतवाली के गांव नंगला गोविंदपुर निवासी खालिद ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि वह दिल्ली में रहकर रोजगार करता है। उसके पिता तौशीफ बिना बताए दिल्ली से गांव आ गये। उसके चाचा दलशेर ने फोन पर बताया कि उसके पिता उनके पास आ गये है। बुधवार को वह अपनी दिव्यांग मां सितारा के साथ गांव आया। दलशेर के घर आते ही वहां पहले से मौजूद अलीशेर,दलशेर,शमशेर,शवाना, सुल्ताना व राजदा ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोगों के आने पर उनकी जान बची। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.