मां-बेटे समेत तीन को घर में घुसकर पीटा, केस
कौशाम्बी, जून 1 -- करारी थाना क्षेत्र के कटरा मजरा बजहा खुर्रमपुर गांव में पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश के चलते मां-बेटे समेत तीन लोगों की पिटाई की। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कटरा मजरा बजहा खुर्रमपुर निवासी अनीसुन पत्नी रब्बानी ने बताया कि पड़ोसियों से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। इसे लेकर रविवार की शाम वह गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर घर में घुसकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे नाजिम व भतीजे इकरार को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रमीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी इरफान, हारून पुत्र उल्फत अली, हारून पुत्र महताब तथा पीर मोहम्मद पुत्र कालिया उर्फ साहब अली के खिलाफ केस दर्ज कर घायलों का मेडिकल कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.