कौशाम्बी, मार्च 16 -- करारी थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसका मायका पड़ोसी मोहल्ले में है। पीड़िता की मानें तो 14 मार्च को उसकी 12 साल की बेटी नानी के यहां घूमने गई थी। ननिहाल के पड़ोस में ही रहने वाला युवक अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे अगवा कर ले गया। इस पूरे घटनाक्रम में आरोपी की मां का भी सहयोग है। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...