संतकबीरनगर, मार्च 26 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के फरेन्दिया पोपया में मामूली विवाद में मां-बेटे-बेटी की पिटाई करने वाले तीन लोगों पर पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज किया। पीड़ित बबिता पत्नी सुनील कुमार शुक्ला का आरोप है कि 24 मार्च 2026 की रात 9 बजे उसके परिवार के विपिन, सत्यप्रकाश, अमृता ने घरेलू बातों के झगड़े को लेकर उसे गाली गाली दी। विरोध करने पर उक्त लोगों ने उसे लातों- घूसों लाठी डंडों से मारने लगे। जब उसके बेटे अमित और बेटी अनामिका बचाव में आई तो उक्त उन्हें भी लाठी डण्डो से मारने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। पिटाई से सभी को चोटें आई हैं। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि विपिन, सत्यप्रकाश, अमृता के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.