बदायूं, मई 1 -- उघैती थाना क्षेत्र के गांव मोहन नगला में दबंगई का मामला सामने आया है, जहां बेटे के साथ हो रही मारपीट का बीच-बचाव करने पहुंची मां को भी नहीं बख्शा गया। आरोपी ने महिला के सिर पर डंडे से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में मां-बेटा दोनों घायल हो गए हैं। गांव मोहन नगला निवासी सर्वेश ने आरोप लगाया कि उनके बड़े भाई पूरनलाल का गांव के ही एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के दौरान दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच बीच-बचाव करने के लिए उनकी मां रज्जो देवी मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि तभी उक्त व्यक्ति ने रज्जो देवी के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आ गई। वहीं मारपीट में पूरनलाल भी घायल हो गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित कुमार गुप्ता के अनुसार महिला के सिर में गहरी चोट आई है, जिनका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.