कौशाम्बी, अप्रैल 24 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 21 अप्रैल की रात वह और उसके परिजन खाने के बाद छत पर जाकर सो गए। इस दौरान आरोपी शनि पुत्र रामहित निवासी मेड़रहा उसकी 14 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। पीड़ित के मुताबिक इसका उलाहना देने जाने पर आरोपी की मां ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ अभद्रता की। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.