नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- नई दिल्ली, का.सं.। सनलाइट कॉलोनी इलाके में एक घरेलू सहायिका ने अपने बेटे के साथ मिलकर एक बुजुर्ग महिला नारायणी देवी पर हमला कर लूटपाट की। पुलिस उपायुक्त डॉ हेमंत तिवारी ने बताया कि आरोपी 53 वर्षीय सुनीता और 30 वर्षीय सागर सोने चांदी के गहने व अन्य सामान चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों का पता लगाते हुए उन्हें पालम कॉलोनी से दबोच लिया। मां-बेटे के कब्जे से दो मोबाइल फोन और दस हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.