उरई, मार्च 5 -- कुठौंद। थाना क्षेत्र के ग्राम ऐकों में बुधवार शाम दो लोगों पर गांव के ही मां बेटे ने धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें दोनों लोग घायल हो गए और उनका इलाज के लिए जाया गया। घटना को लेकर पुलिस में शिकायत की गई है और पुलिस ने हमलावर लड़के को पकड़ लिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम ऐकों निवासी 55 वर्षीय चंद्रजीत सिंह व 45 वर्षीय राजेंद्र पर गांव के ही युवक ने अपनी मां के साथ मिलकर बुधवार की देर शाम घर में घुसकर हमला कर दिया। चाकू व अन्य धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के आरोपित मां बेटे जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर युवक को हिरासत में ले लिया। साथ ही घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.