बागपत, जनवरी 4 -- बालैनी क्षेत्र के डौलचा गांव में दबंगों ने महिला और उसके बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्र के डौलचा गांव निवासी दलित महिला सुदेश ने बताया कि शुक्रवार की रात वह और उसका बेटा अंकित घर पर थे। तभी गांव के ही कुछ लोग उनके घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौच करने लगे। उसने विरोध किया, तो आरोपी घर में घुस आए और हमला बोल दिया। जिसमें वह और उसका बेटा घायल हो गए। पीड़ित महिला की तहरीर पर अनेश, लोकेश, आदेश, पवन, वंश और राजकरण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयासों में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.