मां-बेटे को लाठी से पीट कर घायल करने का आरोप
शाहजहांपुर, जून 26 -- तिलहर। बच्चों के विवाद में महिला ने कुछ लोगों पर उसे तथा उसके पुत्र को लाठी से पीट कर घायल कर देने का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मुस्तफाबाद मोहल्ला की अनीता ने बताया कि 22 जून को उसके तथा मोहल्ले के ही राम भजन मौर्य के बच्चों का विवाद हो गया था। आरोप है कि जब वह इसकी शिकायत राम भजन के घर पर करने गई तो राम भजन, उनकी पत्नी व बेटी रेखा गाली गलौज करने लगे। जब उसने तथा उसके पुत्र आकाश में विरोध किया तो उन लोगों ने लाठी से पीट कर उन्हें घायल कर दिया। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि महिला की ओर से मारपीट व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.