मां-बेटे को रास्ते में रोककर पीटा,चार पर केस
रामपुर, जून 11 -- गंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुर्जी की मढ़ैया गांव निवासी अमन का कहना है कि वह बुधवार को अपनी माता रेखा के साथ जानवरों के लिए चारा लेने खेत जा रहा था। रास्ते में सईद का घर पड़ता है और वह उन लोगों से रंजिश मानता है। अमन के अनुसार जैसे ही वह उसके घर के सामने से गुजरा तो उन लोगों ने रास्ते में रोक लिया और रंजिशन गालियां बकने लगे। विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों से मां-बेटो को बुरी तरह से पीट दिया। इतना ही नहीं उन्होंने जबरन घर के अंदर खींचने का भी प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराया। इसके बाद मां-बेटे गंज कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर फाजिल, आसिम, वसीम और सईद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.