गोपालगंज, फरवरी 4 -- भोरे। स्थानीय थाने के भदवही गांव में रविवार को मां- बेटे को मारपीट कर 80 हजार रुपए छीन लिए गए। मामले को लेकर उसी गांव के राजालाल सिंह, शिव शंकर सिंह, सुनीता देवी व लखपतिया देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि गांव के उपेंद्र सिंह का लड़का जनता बाजार के शंभू सिंह को 80 हजार रुपए देने बाइक से जा रहा था। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए आरोपियों ने हमला कर घटना को अंजाम दिया। ------ दूध लाने जा रही महिला को मारपीट कर किया घायल भोरे। स्थानीय थाने के भदवही गांव के श्यामलाल भगत की पत्नी बिंदु देवी को मंगलवार की सुबह मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले को लेकर उसी गांव के नंदलाल सिंह व राजा लाल सिंह के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि श्यामलाल भगत की पत्नी बिंदु देवी रविवार को दूध लाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.