मां-बेटे को पीटा, तीन पर एफआईआर
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 30 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के मल्ला का पुरवा गांव निवासी कंचन देवी पत्नी अक्षय कुमार सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 29 मई की सुबह उसके परिवार के ही लोग उसे गालियां देने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपी उसे पीटने लगे। उसका बेटा शोर मचाने लगा तो उसे भी मारने को दौड़ाया गया। आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। वह किसी तरह अपने बेटे को लेकर थाने पहुंची। पीड़िता कंचन देवी की तहरीर पर पुलिस ने प्रभावती देवी, राजीव सरोज, ज्योति सरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- घर जा रही महिला को पीटा, अभद्रता की यह भी पढ़ें- घर में घुसकर महिला से मारपीट, आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज यह भी पढ़ें- मारपीट मामले में तीन पर केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.