प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 14 -- अंतू। रंजिश में पड़ोसियों ने मां बेटे को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। एफआईआर दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। अंतू थाना क्षेत्र के शिवराजपुर डिहवा निवासी निर्मला देवी की उनके पड़ोसी किशोरी लाल से रंजिश चल रही है। आरोप है कि 11 मार्च को किशोरी लाल व उसके पुत्र दीपक लाठी लेकर निर्मला देवी के घर आ गए और गाली देने लगे। विरोध करने पर उन्हें मारा पीटा। उन्हें बचाने गए उनके बेटे सुरेश को भी मारा पीटा। इसमें मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के बाद पीड़ित की सूचना पर अंतू पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...