गंगापार, मई 4 -- महिला की बेरहमी से पिटाई करने वाली पड़ोस की दो महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उरनाह परानीपुर की सुमन पत्नी मनीष कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 29 अप्रैल को दोपहर दो बजे के लगभग उनके छह वर्षीय बेटे सार्थक ने आम के पेड़ में पत्थर मार दिया, तो पड़ोस की लीला पत्नी अजय कुमार व नीलम पत्नी अर्जुन ने उसके बेटे सार्थक को पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुन जब सुमन बेटे सार्थक को बचाने पहुंची तो उसके बेटे को पीट रही महिलाएं सुमन की पिटाई करने लगीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.