प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 5 -- नगर पंचायत कुंडा के सददू का पुरवा तिलौरी मुहल्ला निवासी सूरसती पटेल पत्नी राम कैलाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार मार्च को दोपहर बाद वह अपने घर पर बैठी बेटे के साथ बात कर रही थी। तभी दो युवक पहुंचे और उनको गालियां देते हुए पीटने लगे। हाथ में पहने हुए कड़े से सिर पर प्रहार कर उनको गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर बेटी बचाने दौड़ी तो उसके साथ भी अभद्रता किया। पीड़िता सूरसती की तहरीर पर पुलिस ने आंशू पटेल व धर्मेन्द्र पटेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.