प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 31 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के शहाबपुर गांव निवासी क्षितिज शुक्ला उर्फ प्रांजल ने न्यायालय में वाद दायर किया। 15 फरवरी 2025 की रात करीब 10 बजे वह अपनी मां को लेकर नगर पंचायत के कबरियागंज स्थित एक निजी अस्पताल गया। पहले से मौजूद तीन युवक उसे तथा उसकी मां को गालियां देने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपी उसे लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां को भी पीटा और जान से मारने की धमकी देते चले गए। मामले को लेकर पुलिस को नामजद तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सुमित तिवारी, विकास तिवारी, हेमंत तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.