देहरादून, मार्च 20 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। स्टंटबाज स्कूटर सवार ने शिमला बाईपास रोड पर भूडपुर इलाके में रांग साइड जाकर स्कूटर सवार मां बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा बीते दो मार्च को हुआ। तब से मां बेटे का अस्पताल में उपचार जारी है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि केदारपुरम स्थित एमडीडीए कॉलोनी निवासी गौरव गैरोला ने तहरीर दी। बताया कि बीते दो मार्च की सुबह उनकी मां सरला देवी और भाई ललित मोहन गैरोला सभावाला से नानी के यहां से स्कूटर से वापस घर लौट रहे थे। सुबह करीब आठ बजे भूडपुर गांव में रेशम बोर्ड कार्यालय के पास सामने से गलत दिशा में लहराते हुए आ रहे एक तेज रफ्तार स्कूटर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि स्कूटर चालक सड़क पर रेसिंग और स्टंटबाजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.