बदायूं, जून 28 -- बदायूं। पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के धिमरपुरा गांव का है। यहां की रहने वाली रामसुनेहरी पत्नी चन्द्रकेश ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही रोहित पुत्र चन्द्रभान, चंद्रभान पुत्र शिव सिंह और सीला पत्नी चंद्रभान पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 16 मई की सुबह वह अपने पुत्र सचिन सागर के साथ घर से बाहर जा रही थीं। तभी आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मां-बेटे को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...