मां-बेटे के सामने पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, पहले गोलियां चलाईं फिर कुल्हाड़ी से वार
लुधियाना, अक्टूबर 29 -- पंजाब के लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता जगजोत सिंह पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। वह अपनी मां और तीन साल के बेटे के साथ कार से घर लौट रहे थे, तभी हथियारबंद लोगों के एक समूह ने उन पर गोलियां चला दीं। आरोप है कि हमलावरों ने उन पर कुल्हाड़ी से भी वार किया। हमले में जगजोत गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वह किसी तरह कार चलाकर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई।पानी की बोतल लेने कार से उतरे, तभी शुरू हुई फायरिंग एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, जगजोत सिंह अपनी मां और तीन साल के बेटे के साथ एक रेस्तरां में खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद तीनों कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान लुधियाना के ढोलेवाल इलाके में जगजोत पानी की बोतल लेने के लिए कार से उतरे। जगजोत की मां मनजीत कौर के मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.