मां-बेटे के साथ मारपीट,रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जून 26 -- पीलीभीत। थाना अमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कैंचुटांडा निवासी शमशाद अहमद ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 25 जून को शाम करीब चार बजे अपनी मां संजीदा बेगम के साथ घर के सामने बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के फैसल, जलीस और उनके साथ आए एक अन्य व्यक्ति फहीम वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। जिससे वह लोग घायल हो गए। आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडीकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- जान से मारने की दी धमकी,रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.