मां-बेटे के बीच मारपीट, दोनों के खिलाफ केस दर्ज
कौशाम्बी, अगस्त 5 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज के जमालमऊ गांव में घरेलू कलह को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। किसी तरह मोहल्ले के लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। प्रकरण में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है।जमालमऊ गांव की बेलपति पत्नी स्व. राधेश्याम व उसके बेटे बड़ेलाल के बीच आए दिन घरेलू कलह को लेकर विवाद होता था। मंगलवार को किसी बात को लेकर मां-बेटे के बीच दोबारा विवाद हो गया। इसको लेकर जमकर मारपीट हुई। शोर मचने पर मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। मौके पर गांव का चौकीदार देवशरण भी पहुंच गया था। दोनों पक्ष थाना जाने के लिए तैयार नहीं थे। इसकी सूचना चौकीदार ने कोखराज इंस्पेक्टर संतोष शर्मा को दी। साथ ही आए दिन होने वाले विवाद को देखते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस को तहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.