मां-बेटे के परिजनों से मिले कांग्रेस नेता
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- प्रतापगढ़। अंतू के पारा हमीदपुर गांव में मारे गए मां-बेटे के परिजनों से बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व ने एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर संवेदना जताई। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी से फोन पर बात कर मुख्यमंत्री से मामले की सीबीआई जांच की मांग की। इस दौरान डॉ. त्रिपाठी ने पुलिस अधिकारियों से घटना का शीघ्र एवं निष्पक्ष खुलासा करने, दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा उनके विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव राधेश्याम सरोज, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर, आमिर खान, गजाधर वर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.