पीलीभीत, जुलाई 12 -- पूरनपुर। जमीन और रुपयों के लिए प्रताड़ित करने पर चार महीने पहले एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई का आरोप है आरोपी उसकी जमीन हड़पने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने मां बेटे के खिलाफ युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है।

जमीन का विवाद थाना हजारा के गांव कबीरगंज नानक फार्म नंबर दो में बरजिंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव पूहला थाना बठिंडा पंजाब के पिती की 27 एकड़ जमीन है। बरजिंदर सिंह के पिता की मौत हो चुकी है। जमीन बरजिंदर सिंह और उनके अविवाहित भाई हरविंदर सिंह के नाम आ गई। बरजिंदर सिंह ने बताया कि नानक फार्म में उनके पिता के तहेरे भतीजे संखुवत सिंह पुत्र अवतार सिंह की भी जमीन है। आरोप है कि कुछ समय पहले हरविंदर सिंह ने अपने हिस्से की जमीन सुखवंत सिंह को ठेके पर दी थी।

आरोप और ऋण...