गाज़ियाबाद, मार्च 26 -- गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में रहने वाले मां-बेटे के खातों से साढ़े 34 हजार रुपये साफ कर दिए। स्वर्ण जयंतीपुरम निवासी शिवांशु खन्ना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक अक्तूबर 2025 की रात लगभग 10 बजे से 12 बजे के बीच उनके बैंक खाते से 13 हजार 600 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। वहीं, उनकी मां रश्मि खन्ना के खाते से भी 24 हजार 888 रुपये निकाल लिए गए। इस तरह कुल 34 हजार 488 रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...