मां-बेटे की हत्या और डकैती के 5 आरोपियों को उम्रकैद; तीन हिस्ट्रीशीटर निकले, 9 साल बाद फैसला
संवाददाता, सितम्बर 18 -- अमेठी में 9 साल पहले मोहनगंज थाना क्षेत्र के जामोदीप गांव में हुई डकैती और मां-बेटे की हत्या के मामले में न्यायालय ने पांच अभियुक्तों को आजीवन कारावास और डेढ़ लाख रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। आपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस द्वारा की गई प्रभावी पैरवी के बाद दोषसिद्ध होने पर न्यायालय ने सजा सुनाई है और पीड़ित परिजनों को न्याय मिल सका है। वहीं घटना में शामिल एक अभियुक्त की पहले ही मौत हो चुकी है। डकैती का यह मामला 23 मई 2017 की रात का है। जब जामोदीप मजरे तिलोई निवासी मदन और उनकी मां श्यामा घर के दरवाजे पर अलग-अलग चारपाई पर सो रहे थे। रात में पहुंचे डकैतों ने मदन पुत्र रामलाल और उनकी मां श्यामा के सिर पर ईंटों से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था और घर के अंदर रखी अलमारी तोड़कर गहने व अन्य सामान लूटकर फरार हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.