मां-बेटे की पिटाई में एसपी के आदेश पर केस
कौशाम्बी, जून 13 -- नगर पंचायत सरायअकिल के मोलवीगंज मोहल्ला निवासी मो. ईशा पुत्र हियात उल्ला ने बताया कि 10 जून की रात पड़ोसी गुल मोहम्मद उर्फ मल्ला व कैफ पुरानी बातों को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। इससे सिर फट गया। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां की भी पिटाई की थी। मां के साथ अन्य तरह का अभद्र व्यवहार भी किया था। पीड़ित युवक ने घटना की शिकायत एसपी सत्यनारायण प्रजापत से की थी। उनके आदेश पर शुक्रवार को मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.